{"_id":"67f179538fe445b52009bfb4","slug":"rituals-were-performed-on-ashtami-chants-of-mothers-praise-reverberated-in-the-temples-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-126578-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अष्टमी पर हुए अनुष्ठान, मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अष्टमी पर हुए अनुष्ठान, मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी पर शनिवार को देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब दिखा। भक्तों ने अष्टमी का व्रत रखा और मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन कर मां से सुख-शांति का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के बीच मां का जयकारा गूंजता रहा।
भोर से ही शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
रॉबर्ट्सगंज नगर के मेन चौक स्थित शीतला माता मंदिर, सातों शीतला मंदिर, कड़े शीतला मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में अन्य दिनों की अपेक्षा अष्टमी पर भक्तों की अधिक भीड़ रही। ग्रामीण इलाकों से भी भक्त दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचे।
हाथों में नारियल-चुनरी लेकर कतारों में खड़े श्रद्धालु मां की एक झलक पाने को आतुर नजर आए। दिनभर श्रद्धालुओं ने दुर्गा चालीसा, सप्तशती का पाठ और भजन-कीर्तन होता रहा। रविवार को नवमी पर हवन-पूजन के साथ नौ दिवसीय व्रत का पारण होगा।
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात के लिए उचित प्रबंध किए गए थे। शक्तिनगर के ज्वालामुखी देवी मंदिर, डाला स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर, अमिला धाम, कुंडवासिनी देवी सहित अन्य मंदिरों में भी अष्टमी पर विशेष अनुष्ठान हुए। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
सलखन में 501 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
चुड़ीहर देवी मंदिर के लिए शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। 501 कन्याएं सिर पर कलश लेकर 9 किमी दूर सोन नदी के तट पर पहुंची। वहां से जल भरने के बाद पैदल ही चुड़ीहर देवी मंदिर आईं। मंदिर प्रांगण में परिक्रमा कर जलाभिषेक किया। इस मौके पर रामलोचन, भोला जायसवाल, विकास पटेल, अरविंद सिंह गोंड, शिव कुमार पांडेय, संतोष जायसवाल, सुनील कुमार, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।