{"_id":"62191dcc29af305d643a6dab","slug":"risk-of-accident-due-to-transformer-kept-in-open-sonbhadra-news-vns6404832121","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में रखे ट्रांसफार्मर से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में रखे ट्रांसफार्मर से हादसे का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर समेत जिले में जगह-जगह ट्रांसफार्मर खुले में रखे गए हैं। कई स्थानों पर यह ट्रांसफार्मर चौराहों-तिराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हैं। गर्मी के दिनों में लोड बढ़ने पर अक्सर इन स्थानों पर स्पार्किंग या तेल रिसाव से आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। हालांकि खुले ट्रांसफार्मर को लेकर अब विभाग सक्रिय हो गया है। एक्सईएन ने अवर अभियंताओं से खुले स्थानों पर रखे ट्रांसफार्मरों की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।
गर्मी के दिनों में एसी, पंखा और फ्रिज चलने से बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ जाता है। क्षमता से अधिक लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मरों के फुंकने का सिलसिला शुरू हो जाता है। राबर्ट्सगंज नगर के नवीन मंडी समेत अन्य जगहों पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। हालांकि खुले ट्रांसर्फामरों को घेराबंदी कराने की दिशा में बिजली विभाग ने पहल तेज कर दिया है। अधिशासी अभियंता सर्वेश कुमार सिंह ने सभी अवर अभियंताओं से इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा कि कि कहां कितने ट्रांसफार्मर खुले में या जमीन पर रखे गए हैं। एक्सईएन का कहना है कि ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित रखा गया है। जो ट्रांसफार्मर खुले में रखे गए हैं उनकी सूची मांगी गई है, ताकि उन्हें भी सुरक्षित रखवाया जा सके।