फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rihand gates opened for the third time in the same season, water is being drained from four gates

Sonebhadra News: एक ही सीजन में तीसरी बार खुले रिहंद के गेट, चार गेट से निकाला जा रहा पानी

Sun, 29 Sep 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Rihand gates opened for the third time in the same season, water is being drained from four gates
पिपरी स्थित रिहंद बांध के फाटक एक बार फिर खोल दिए गए हैं। शुक्रवार की देर रात बांध के तीन गेटों को 15-15 फीट तक खोला गया था। दोपहर में एक और गेट भी खोल दिया गया। रिहंद के निर्माण के बाद से ऐसा पहली बार हुआ कि एक ही सीजन में तीसरी बार बांध के गेट खोले पड़े हैं। उधर, ओबरा बांध के भी चार गेट खोलकर पानी सोन नदी में निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

रिहंद सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुशील कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात लगभग 12 बजे बांध का जलस्तर 870.4 फीट पर पहुंचने के बाद बांध के तीन फाटक खोले गए। शनिवार की दोपहर बाद जलस्तर में कमी न होने पर बांध का एक और फाटक खोल दिया गया। इस वर्ष हुई अच्छी बारिश के कारण बांध के फाटक अब तक तीन बार खोले जा चुके हैं। अभी भी बांध में लगातार आ रहे पानी के कारण बांध का जलस्तर शाम 6 बजे 870.2 फीट पर बना हुआ है। बांध पर बनी छह टरबाइनों को भी लगातार चलाया जा रहा है, जिससे 300 मेगावाट बिजली का भी उत्पादन हो रहा है। इसके पहले 27 अगस्त को पहली बार और दूसरी बार 18 सितंबर को बांध फाटक खोले गए थे। 19 सितंबर को तो बांध के 9 फाटक खोल दिए गए थे। जलस्तर मेंटेन करने के बाद 21 सितंबर को बांध के सभी फाटक बंद हो गए थे। बाद में पानी का दबाव फिर बढ़ने पर बांध के चार फाटक 15 फीट तक खोल दिए गए हैं जिससे लगातार लगभग 55 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। उधर, रिहंद बांध के गेट खुलने के बाद ओबरा बांध में बढ़ रहे पानी के दबाव के कारण ओबरा बांध के भी चार गेट खोल दिया गया है। जल विद्युत के जेई विनोद कुमार ने बताया कि ओबरा बांध से कुल लगभग 52 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। बांध के गेट नंबर आठ को शुक्रवार की देर रात 11.15 बजे, 09 नंबर गेट को 11.25 बजे, सात नंबर गेट को 11.35 पर और गेट नंबर छह को 12.30 बजे खोला गया है। बताया कि गेट नंबर 6, 7 एवं 8 को दस-दस फीट खोला गया है। वहीं गेट नंबर छह को तीन फीट खोला गया है। पनबिजली परियोजना की 33 मेगावाट क्षमता की तीनों इकाइयों से लगभग 87 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed