फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ride a bike with a helmet on, don't take three rides

हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएं, तीन सवारी न बैठाएं

Fri, 12 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
ride a bike with a helmet on, don't take three rides
यातायात माह के तहत शुक्रवार को नगर स्थित राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज परिसर में गोष्ठी हुई। इसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने और तीन सवारी न चलने की सीख दी गई। यातायात निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए यातायात नियमों के प्रति जागरूक होना जरुरी है। पूरे नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। बच्चों के अंदर जिज्ञासा होती है। अगर युवा पीढ़ी संकल्प के साथ अपनी सोच को बदल ले तो निश्चित ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न चले। वाहन चलाते समय मोबाइल से बात ना करें। कार्यक्रम में सदर कोतवाली थाना प्रभारी एसएन मिश्रा, मुख्य आरक्षी स्वजीत यादव, चंद्रमा, आरक्षी सुनील कुमार, श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed