फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rice, wheat, cylinder stolen from school

विद्यालय से चावल, गेहूं, सिलिंडर चोरी

Mon, 06 Sep 2021 07:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Rice, wheat, cylinder stolen from school
सदर कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में स्थित कंपोजिट कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय का रविवार की रात चोरों ने ताला तोड़ कर चावल, गेहूं, सिलिंडर समेत अन्य सामान चुरा ले गए। सोमवार को शिक्षक स्कूल गए तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। उधर, स्कूल में कई बार चोरी होने से नाराज काफी संख्या में ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचे। ग्राम प्रधान परमेश्वर और प्रधानाध्यपक ने घटना की तहरीर दी। वहीं, सूचना मिलते ही क्राइम इंस्पेक्टर विद्यासागर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रविवार की देर रात चोरों ने कंपोजिट विद्यालय के मेन गेट का दरवाजे का ताला तोड़ चोर अंदर गए। इसके बाद किचन के दरवाजा का ताला तोड़ कर उसमें रखा एक बोरी चावल, गेहूं, सिलिंडर, स्टील का ड्रम समेत अन्य सामान उठा ले गए। सोमवार को शिक्षक इंदु प्रकाश सिंह स्कूल पहुंचे तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। चोरी की खबर मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और 112 नंबर पुलिस को सूचना देकर बुलाया। क्राइम इंस्पेक्टर विद्या सागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच में पता चला है कि नशेड़ियों ने घटना को अंजाम दिया है। कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed