फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Reverently remembered the author of Ramayana

रामायण के रचयिता को श्रद्धापूर्वक किया याद

Wed, 20 Oct 2021 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Reverently remembered the author of Ramayana
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिले में विभिन्न स्थानों पर महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। रामायण पाठ और भजन-कीर्तन में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

नगर पालिका के श्रीराम जानकी मंदिर, नगर पंचायत चुर्क-घुरमा, नगर पंचायत घोरावल, नगर पंचायत चोपन के मंदिरों में हुए कार्यक्रमों में नगर पंचायत अध्यक्ष व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अपने महापुरुषों को याद रखना प्रदेश सरकार की सभ्यता और संस्कृति है। महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एडीएम राकेश सिंह की देखरेख में सभी निकायों में कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर नगर पालिका के ईओ प्रदीप गिरि, घोरावल के ईओ चैतन्य कुमार तिवारी, चुर्क-गुरमा के ईओ सुनील कुमार, चोपन के ईओ महेंद्र कुमार सिंह, दुद्धी के भारत सिंह आदि मौजूद रहे। ओबरा: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बुधवार को ओबरा नगर पंचायत की ओर से श्रीराम मंदिर प्रांगण में रामायण पाठ हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमति देवी व अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने विधिवत पूजन अर्चन कर पाठ का आरंभ कराया। इस अवसर पर नगर पंचायत के समस्त सभासद गण एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विद्या मंदिर में धूमधाम से मनी वाल्मीकि जयंती
अनपरा। अनपरा कालोनी परिसर स्थित डॉ. आंबेडकर विद्या मंदिर में महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य वक्ता नरेंद्र भूषण शुक्ल ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य गिरिवर शंकर तिवारी ने कहा कि शरद पूर्णिमा वैज्ञानिक आधार से पूर्ण है। इस दिन चंद्रमा की रोशनी से नहाये खीर के सेवन से कफ, पित्त, वात आदि विकार दूर होते हैं। शमशेर सिंह, नूतन तिवारी, अशोक सिंह, दिनेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed