फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Revealed major discrepancies in housing allocation

आवास आवंटन में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा

Tue, 27 Dec 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Tue, 27 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
चोपन ब्लॉक के देवाटन ग्राम पंचायत में इंदिरा आवास के आवंटन में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक (पीडी) की जांच में खुलासा हुुआ कि प्रधान ने अपनी ही अविवाहित बेटी को आवास आवंटित कर दिया। एक ही बीपीएल नंबर पर दो बार आवास आवंटन का मामला सामने आया। पीडी ने सभी लाभार्थियों से वसूली के साथ ही बीडीओ, सेक्रेटरी, सेक्टर अधिकारी और संबंधित लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।

 देवाटन ग्राम पंचायत के सदस्य मंजूूर अहमद और अजीमुद्दीन ने डीएम से शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत में इंदिरा आवास आवंटन में सेक्रेटरी और प्रधान ने जमकर गड़बड़ी की है। डीएम के आदेश पर जब पीडी ने जांच की तो मामला खुलकर सामने आ गाया। पीडी के मुताबिक प्रधान ने अपनी अविवाहित बेटी को जिस बीपीएल नंबर पर इंदिरा आवास दिया, उसी पर उसे भी आवास मिला था और उनकी माता को भी आवास पूर्व में मिल चुका है। नुरैशा खातून, रजिया बेगम, रैमुन निशा, जमुवा, हसीना खातून, यासमीन, रजली, राजो, सेहरा खातून, फातमा, सिराजुद्दीन, मैमुननिशा, शादिक अली, हसीना बेगम, फिरोज, रूखसाना, कनीज फातमा, सद्दाम हुसैन, रेशमा खातून और हमील को गलत तरीके से आवास आवंटित किया गया है। इन सभी से धनराशि वसूल करने योग्य है। पीडी ने डीएम को दी गई अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि सेेक्रेटरी ने मौके पर जाकर किसी लाभार्थी की जांच नहीं की और न ही यह पता किया कि जिस बीपीएल नंबर पर आवास दिया गया है, उस पर पहले आवास आवंटित हुआ था कि नहीं। उन्होंने सेक्रेटरी से आवास की धनराशि वसूल करने के साथ ही इंक्रीमेंट रोकने, बीडीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने, सेक्टर अधिकारी से वसूली और ब्लॉक के संबंधित लिपिक से धनराशि वसूली के साथ ही इंक्रीमेंट रोकने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed