फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Revealed: Lease named for missing woman

खुलासा: लापता महिला के नाम कर दिया गया पट्टा

Tue, 23 Feb 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Revealed: Lease named for missing woman
सोनभद्र। जिले में सरकारी भूमि हथियाने के लिए कई हथकंडे अपनाये गए हैं। दुद्धी तहसील क्षेत्र के कांचन गांव में एक अज्ञात महिला के नाम पर भूमि पट्टा कर दी गई। इसका खुलासा एसडीएम की जांच में हुआ है। क्षेत्रीय लेखपाल समेत अन्य कर्मियों की मिलीभगत से महिला के नाम पट्टा हुआ। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने डीएम को पट्टा निरस्त करने और राजस्व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संस्तुति रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

पूर्व में एक व्यक्ति ने एडीएम को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया था कि दुद्धी तहसील क्षेत्र के कांचन गांव में बंजर खाते की भूमि को तहसील कर्मचारियों की संलिप्तता से चंद्रावती के नाम विधि विरुद्ध ढंग से पट्टा करके उसे संक्रमणीय भूमिधर का अधिकार दे दिया गया है। एडीएम ने मामले की एसडीएम से जांच कराई। एसडीमएम ने अपनी जांच में अवगत कराया है कि चंद्रावती का नाम संक्रमणीय भूमि श्रेणी में दर्ज है।
विज्ञापन

ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि चंद्रावती नाम की कोई भी महिला वर्तमान में गांव में है ही नहीं। एडीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट से स्पष्ट है कि बंजर खाते की भूमि को महिला के नाम से भूमि प्रबंधक समिति द्वारा विधि विरुद्ध कृषि आवंटन किया गया है और ये राजस्व कर्मचारी यानी लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की संलिप्तता के बगैर संभव नहीं है। ऐसे में कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एसडीएम की जांच रिपोर्ट से स्पष्ट है कि कांचन गांव में चंद्रावती के नाम से भूमि प्रबंधक समिति ने विधि विरुद्ध आवंटित किया है। इसमें तत्कालीन राजस्व कर्मचारी यानी लेखपाल की संलिप्तता के बगैर भूमि आवंटन किया जाना संभव नहीं है। तत्कालीन राजस्व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई और नियम विरुद्ध किये गये भू-आवंटन को निरस्त करने के लिए आख्या डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed