फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Retired employees protested and demanded old pension

Sonebhadra News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर रखी पुरानी पेंशन की मांग, पांच सूत्रीय मांग का ज्ञापन

Tue, 22 Apr 2025 06:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 22 Apr 2025 06:17 PM IST
सार

फाइनेंशियल बिल 2025 व आठवें वेतन आयोग गठन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने धरना दिया और पांच सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन दिया। कहा कि इन मांगों पर अगर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे बड़ा आंदोलन हो सकता है। 

विज्ञापन
Retired employees protested and demanded old pension
प्रदर्शन करते सेवानिवृत्त कर्मचारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। पेंशन नियमों में किए जा रहे बदलावों को लेकर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष सूर्यबली सिंह ने कहा कि फाइनेंसियल बिल 2025 के जरिए देश के करोड़ों पेंशनरों के हितों पर कुठाराघात किया गया है। इस बिल में पेंशन की व्यवस्था में बदलाव कर विभिन्न समूहों में भेदभाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2026 से वेतन और पेंशन की समीक्षा की घोषणा से शुरू में खुशी का माहौल बना था, लेकिन आठवें वेतन आयोग के गठन की दिशा में कोई ठोस कदम न उठाए जाने से कर्मचारियों में निराशा व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने में वक्ताओं यह भी कहा कि एक जुलाई 2024 से कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की घोषणा कर दी गई, लेकिन पेंशनरों को उसका लाभ दस दिन देरी से मिला, जिससे असंतोष बढ़ा। पेंशनरों की मांग है कि महंगाई राहत की अधिसूचना भी उसी दिन जारी की जाए।


जिस दिन कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता घोषित किया जाता है। साथ ही महंगाई राहत और महंगाई भत्ता की लिंकिंग समाप्त की जाए।प्रदर्शनकारियों ने एनपीएस और यूपीएस की जगह पुरानी पेंशन योजना लागू करने, पेंशन कटौती की अवधि 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष करने की भी मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed