{"_id":"65c902b6396b6d70920de492","slug":"respect-for-women-increased-in-bjp-government-ruby-prasad-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-109357-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में बढ़ा महिलाओं का सम्मान: रूबी प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में बढ़ा महिलाओं का सम्मान: रूबी प्रसाद
विज्ञापन
सोनभद्र। शक्ति वंदन अभियान के तहत रविवार को स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संम्पर्क कार्यक्रम रामलीला मैदान राबर्ट्सगंज में हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता रहे।
विशिष्ठ अतिथि रामसुंदर निषाद, एडीएम न्यायिक सुभाष चंद्र यादव व डूडा अधिकारी राजेश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि 10 वर्ष पहले महिलाएं अपने घर से बाहर निकलने में भी अपने आपको असहज महसूस करती थी। उनका मान सम्मान सुरक्षित नही रहता था। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा सरकार बनी तो महिलाओं के सम्मान के लिए पूरे देश में करोड़ो शौचालय का निर्माण कराया गया। जो महिलाएं पहले चूल्हे पर खाना बनाती थी, वे अब उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर व चूल्हा वितरित किया गया और घर-घर बिजली पहुंचाने का कार्य किया। साथ ही हर घर नल योजना के अन्तर्गत घर-घर शुद्व जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की तरफ से महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारें में विस्तार से जानकारी दी। सभी योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित करते हुए उनका सपना साकार किया जा रहा है। महिलाएं स्वालम्बी बनी है। नारी शक्ति वन्दन अभियान में मूल रूप से स्वंय सहायता समूह और एनजीओ से सम्पर्क पर जोर रहेगा। संचालन प्रमिला त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर लोकसभा विस्तारक गंगाधर त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, संजय जायसवाल, बलराम सोनी, प्रकाश केशरी, रूबी गुप्ता, गीता विश्वकर्मा, रंजना पांडेय राजीव गुप्ता, संत कुमार, नीरज, प्रिंस, सूरज मिश्रा, रजनीश राय आदि उपस्थित रहे।