फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Resolution of name extension in the list of voters

सूची में मतदाताओं का नाम बढ़वाने का संकल्प

Sun, 08 Nov 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 08 Nov 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Resolution of name extension in the list of voters
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को महिला सभा की बैठक संपन्न हुई। इसमें अखिलेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का शहर से लेकर गांव तक व्यापक पैमाने पर प्रचार, प्रसार करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम बढ़वाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मंदाकिनी पांडेय ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी की ओर से प्रत्याशियों को समर्थन नहीं दिया गया था, इसके बावजूद सर्वाधिक पार्टी के कार्यकर्ता जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने में कामयाब हुए हैं। कहा कि चुनाव में महिला कार्यकत्री जीजान से मेहनत कर चुनाव में जीत दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
विज्ञापन


कहा कि सपा सरकार की ओर से लागू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

कहा कि लापरवाह अधिकारियों/कर्मचारियों को चिंहित कर उनके खिलाफ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लिखापढ़ी की जाएगी। युवजन सभा की प्रदेश सचिव निधि पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिलाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा में महिलाओं को सम्मान और अधिकार मिलता है। कहा कि वर्ष 2017 में पुन: पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। इस मौके पर गुलाबी, लालती, श्यामा देवी, जैबुन निशा, पारूल, दुर्गा, दुर्गावती, पार्वती, शीला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed