{"_id":"59d524b54f1c1b6e548b5b66","slug":"resistance-to-hike-in-fares","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए में बढ़ोत्तरी का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराए में बढ़ोत्तरी का किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
मंत्री का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बसों के किराये में बढ़ोत्तरी होने से नाराज सपाइयों ने बुधवार को राबर्ट्सगंज स्थित रोडवेज बस स्टैंड केे समीप परिवहन मंत्री का पुतला फूंका। भाजपा सरकार पर किराया बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ा। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार रोडवेज बसों का किराया बढ़ाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता महंगाई की मार झेल रही है। कहा कि भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, गरीबों, श्रमिकों के हित में कार्य नहीं कर रही है। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष इरफान खां और हरिदास अग्रहरि ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है। भाजपा सरकार को सिर्फ गुमराह करने का कार्य कर रही है। भाजपा की गलत नीतियों के चलते जनता परेशान हो गई है।
पुतला फूंकने में चंदन केशरी, सुधीर यादव, नजमा फातमा, दिनेश भारती, मुन्ना कुशवाहा, संतोष गुप्ता, राजू गुप्ता, मुकेश यादव, दिपक चौरसिया, जय प्रकाश सोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
पुतला फूंकने में चंदन केशरी, सुधीर यादव, नजमा फातमा, दिनेश भारती, मुन्ना कुशवाहा, संतोष गुप्ता, राजू गुप्ता, मुकेश यादव, दिपक चौरसिया, जय प्रकाश सोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन