फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Requested DM to stop exploitation of workers

डीएम से श्रमिकों का शोषण रोके जाने की लगाई गुहार

Tue, 19 Jul 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Requested DM to stop exploitation of workers
भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री दशाराम यादव ने मंगलवार डीएम चंद्रविजय सिंह को ज्ञापन सौंपकर ओबरा सी इकाई का निर्माण कार्य करा रही एक कंपनी के अधिकारियों पर श्रमिकों का शोषण करने का आरोप लगाया है। यह भी बताया कि श्रमिकों का बकाया भुगतान समय से नहीं किया जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि एक दिन पूर्व कंपनी के एक सुरक्षा अधिकारी ने एक मजदूर (श्रमिक) को बर्बरता पूर्वक पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

आक्रोशित होकर संविदा मजदूरों ने काम बंद कर दिया था। प्रशासन के सहयोग से मामले को शांत किया गया। शोषण के संबंध में पूर्व में भी अवगत कराया गया था लेकिन अब तक कंपनी की तरफ से कोई निवारण नहीं किया गया, जिससे संविदा मजदूरों में आक्रोश है। अगर कंपनी मजदूरों का शोषण बंद नहीं करती और वेतन भुगतान नहीं करती है तो भारतीय मजदूर संघ सोनभद्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। संगठन ने डीएम से कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित कर मजदूरों की समस्या का निराकरण कराए जाने तथा श्रमिकों की पिटाई करने वाले सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed