फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP Board summoned report for examination centers

यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के लिए तलब की रिपोर्ट

Sat, 25 Aug 2018 11:21 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Sat, 25 Aug 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
UP Board summoned report for examination centers
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी माह से शुरू होने की संभावना है। बावजूद इसके अभी तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। इसको गंभीरता से लेते हुए यूपी बोर्ड ने डीआईओएस से 31 अगस्त तक हरहाल में परीक्षा केंद्र बनाने के लिए स्कूलों की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारिण करने के लिए ऑनलाइन 193 स्कूलों की हुई डाटा फीडिंग की जांच के लिए 45 टीमें गठित करते हुए 29 अगस्त तक रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

 
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले के 193 राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हाईस्कूल एवं इंटर कालेज के प्रधानाचार्यों को छह अगस्त तक ऑनलाइन डाटा फीड करने की तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन निर्धारित समयसीमा गुजर जाने के बाद भी करीब 176 विद्यालयों का डाटा फीड नहीं हुआ। इसके बाद डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को एक मौका देते हुए 16 अगस्त तक हरहाल में स्कूल में पेयजल, शौचालय, रोशनी, कमरों की संख्या, टेबुल, मेज आदि की सही डाटा फीड करने का अंतिम मौका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस राजशेखर सिंह ने कहा कि सभी स्कूलों का ऑनलाइन डाटा फीड हो गया है। सूचनाएं सही  हंै या गलत इसकी जांच के लिए 45 टीमें बनाई गई है।  कहा कि सभी टीमों को बिदुवार जांच रिपोर्ट 29 अगस्त तक हरहाल में देने के लिए निर्देशित किया गया है। ताकि 31 अगस्त तक यूपी बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed