फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Renusagar beat Anpara by 47 runs

Sonebhadra News: रेणुसागर ने अनपरा को 47 रन से हराया

Wed, 12 Apr 2023 09:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
Renusagar beat Anpara by 47 runs
रेणुसागर। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सीआईएसएफ ग्राउंड में चल रहे ऊर्जांचल कप क्रिकेट लीग के ग्रुप बी का दूसरा मैच बुधवार की सुबह रेणुसागर और अनपरा के बीच खेला गया। इसमें रेणुसागर ने अनपरा को 47 रनों से हराया।
विज्ञापन

रेणुसागर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कुल 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन बनाए। इसमें धीरेंद्र ने 35, अनिल ने 31 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी करते हुए अनपरा के आयुष ने 3, विश्वजीत ने 2 और अंकित ने 2 विकेट लिया। दूसरी पारी में अनपरा की टीम 15.5 ओवर में 99 रनों पर ही सिमट गई। मनोज ने सर्वाधिक 37 और विश्वजीत ने 18 रनों का योगदान दिया। रेणुसागर के राहुल ने 3, दीपक 2 और प्रवीण ने 2 विकेट लिया। राहुल जायसवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें आशुतोष राय ने पुरस्कृत किया। इस मैच में रेणुसागर अनपरा को 47 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। बृहस्पतिवार को सिंगरौली और अनपरा के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच में जो जीतेगा वो सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed