फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Renovated badminton court inaugurated in Hindalco

हिंडाल्को में नवीनीकृत बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ

Wed, 15 Dec 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Renovated badminton court inaugurated in Hindalco
हिंडाल्को एडीएम कॉलोनी परिसर में नवीनीकृत बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन तरंगिनी महिला मंडल की अध्यक्ष लक्ष्मी नागेश व हिंडाल्को संस्थान के सीओओ एन नागेश ने बुधवार को फीता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसी क्रम में विभिन्न प्रकार के खेलों के लिए कोर्ट व मैदान निर्मित किये जा रहे हैं, ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। वहीं तरंगिनी महिला मंडल की अध्यक्ष लक्ष्मी नागेश ने कहा कि कोई भी खेल हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ हमारे मन को भी मजबूत करता है। उन्होंने वहां मौजूद सभी से किसी भी एक खेल को अपने जीवन में शामिल करने का सुझाव दिया और खेल के जरिये खुद को स्वस्थ रखने का संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर रेखा ठाकुर, रितु झुनझुनवाला, विनोद ठाकुर, रवि गुप्ता, भास्कर दत्ता, परनीत सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोरंजनालय के राजेश सिंह इंदौलिया का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed