फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Removed social discrimination against untouchables

अछूतों के खिलाफ सामाजिक भेदभाव दूर किया

Mon, 06 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Removed social discrimination against untouchables
राबर्ट्सगंज भाजपा जिला कार्यालय में बाबा भ्ज्ञीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित करते ? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार डॉ भीमराव आंबेडकर की 65वीं पुण्यतिथि पर जिले भर में सोमवार को कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके कार्यों व उपलब्धियों पर रोशनी डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अछूतों के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ और निचली जातियों के उत्थान के लिए उनके संघर्षों को भी बताया गया।भाजपा जिला कार्यालय पर भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष अजित चौबे ने उनके जीवन पर्यंत किए गए संघर्षों के बारे में बताया। कार्यक्रम मे पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, रमेश पटेल, अभिषेक सिंह चन्देल आदि रहे। शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में वार्ड संख्या चार के प्लांटेशन स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आंबेडकर के जीवन परिचय पर आयोजित संगोष्ठी में देश के प्रति किए गए संघर्षों व आंदोलनों की भी जानकारी दी गई। इस दौरान प्रदीप कुमार चौबे, इंजीनियर शिव प्रसाद यादव, बेवी सिंह, महासचिव शंकरलाल भारती आदि रहे। करमा : अपना दल एस कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव युवा मंच एवं् विधान सभा क्षेत्र घोरावल प्रभारी आनंद पटेल ने डा. भीम राव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। कहा देश का हर तबका शिक्षित हो और अंबेडकर के बताए हुए सिद्धांतों का अनुसरण करे। कार्यक्रम में सुजीत पटेल, मुकेश तरंग, आदि रहे। अध्यक्षता घोरावल विधान सभा अध्यक्ष अरुण सिंह पटेल व संचालन डॉ. केडी सिंह पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed