फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Relief to traders, no proposal for widening of State Highway

व्यापारियों को राहत, स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का प्रस्ताव नहीं

Sat, 08 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Relief to traders, no proposal for widening of State Highway
सोनभद्र। स्टेट हाईवे बनने पर नगर के मध्य से गुजरे घोरावल-राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग के चौड़ा करने की आशंकाओं से सहमे दुकानदारों के लिए राहत भरी खबर है। पीडब्लूडी ने सड़क के चौड़ा करने की आशंका को खारिज कर दिया है। पीडब्लूडी एक्सईएन का कहना है कि सड़क पहले से ही मानक के अनुरूप है। लिहाजा चौड़ा करने की बात सिर्फ अफवाह है।
विज्ञापन

गत वर्ष प्रदेश सरकार ने मिर्जापुर सीमा पर स्थित कलवारी से घोरावल, राबर्ट्सगंज होते हुए खलियारी को जाने वाली सड़क को स्टेट हाईवे का दर्जा दिया है। अब तक जिला मार्ग के रुप से जानी जाने वाली इस सड़क के स्टेट हाईवे बनने से इसकी चौड़ाई बढ़ेगी। इसका नवीनीकरण भी महज चार वर्ष पर संभव हो जाएगा। स्टेट हाईवे बनाए जाने के बाद से लोगों में खुशी है, लेकिन इस मार्ग पर बसे बाजारों में घनी बस्तियों के लोगों में चिंता बनी हुई है। खासतौर से नगर के धर्मशाला चौक से महिला थाना मोड़ तक सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों मकान-दुकान निर्मित हैं। इस लोगों को आशंका है कि उनके मकान-दुकान भी इसकी जद में आएंगे। नियमानुसार स्टेट हाईवे की चौड़ाई सात मीटर होनी चाहिए। इस लिहाज से भी इस क्षेत्र में सड़क की चौड़ाई बढ़ाए जाने की आशंका जताई जा रही है। व्यापारी लगातार शासन-प्रशासन और राजनेताओं से मिलकर बाजार में चौड़ा करने की बजाय बाईपास बनाने की मांग करते आ रहे हैं। सांसद, विधायक, प्रभारी मंत्री के साथ ही पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आगमन पर भी व्यापार मंडल ने पत्र देकर सड़क को चौड़ा करने की बजाय बाईपास की मांग उठाई थी। इस पर मंत्री ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था। अब पीडब्लूडी ने स्पष्ट किया है कि मार्ग को चौड़ा करने की जरूरत नहीं होगी। यह सड़क पहले से ही मानक के अनुरूप है। बस नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

चौड़ाई बढ़ी तो उजड़ जाएगा बाजार
व्यापार मंडल के पदाधिकारी कौशल शर्मा का कहना है कि धर्मशाला चौक से महिला थाना मोड़ तक नगर में घनी आबादी है। यह जिले का सबसे पुराना बाजार भी है। सड़कों के किनारे ही तमाम दुकानें हैं, जिस पर लोग अपना रोजगार कर रहे हैं। अगर चौड़ा करने के लिए अभियान शुरू हुआ तो पूरा बाजार उजड़ जाएगा। कई की रोजी-रोटी भी छिन जाएगी। आजीविका और आवास को बचाने के लिए बाईपास का निर्माण ही बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल-खलियारी स्टेट हाईवे को चौड़ा करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। स्टेट हाईवे पहले से सात मीटर चौड़ा है। बस इस अफवाह फैलाया जा रही है। पहले भी सड़क को चौड़ा करने जैसी खबरों से इनकार किया जा चुका है। - चंद्रप्रकाश-एक्सईएन-पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed