फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Relief from sultry rain due to rain

झमाझम बारिश होने से उमस से मिली राहत

Sat, 04 Jul 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Relief from sultry rain due to rain
सोनभद्र। जिले में शनिवार को सुबह और दोपहर में चौतरफा बारिश हुई। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होने से तीन दिन से हो रही उमस से लोगों को राहत मिली। आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे। बारिश होने से नगरीय एवं ग्रामीण इलाकों के गड्ढायुक्त सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। वहीं किसान धान की रोपाई के लिए खेत बनाने में जुटे है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह सूर्योदय के बाद से सुबह सराढ़े सात बजे तक आसमान साफ रहा। इसकेे बाद आसमान में बादल छाने लगे और गरज-चमक शुरू होने लगी। ऐसे ही करीब आधे घंटे तक चला। करीब आठ बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। दस मिनट बाद तेज बारिश होने लगी। बारिश के दौरान खेतों में काम कर रहे किसान जहां तहां छिप गए। तेज गरज-चमक के साथ करीब डेढ़ घंटे तक बारिश हुई। दोपहर में भी कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हुई। बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत ली। वहीं बारिश होने से राबट्र्सगंज नगर के आवास विकास कालोनी रोड, सब्जी मंडी के सामने, धर्मशाला चौक, नई बस्ती, पूरब मोहाल, पन्नूगंज मार्ग पर पानी जमा हो गया। इससे आवागमन में परेशानी हुई। नगर से सटे बढ़ौली गांव और सविरपालपुर संपर्क मार्ग पर बने एक से डेढ़ फुट के गड्ढे में पानी जमा होने तथा कीचड़ फैलने से इलाके के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसान ओमप्रकाश मौर्य का कहना है बारिश के बाद से धान की रोपाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed