{"_id":"5f96faec8ebc3e9be27d9ed7","slug":"relief-27-healthy-12-found-corona-positive-sonbhadra-news-vns554924895","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम होने लगी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 12 मिले पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम होने लगी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 12 मिले पाजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने लगी है जो राहत की बात है। चौबीस घंटे में जिले में 12 कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि 27 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। अब तक 3358 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि वर्तमान में एक्टिव मामले 208 हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को रेंडम व संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों, कैंटेनमेंट जोन के लोगों का सैंपल लिया। टीमों ने कुल 1882 लोगों के सैंपल लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1865 लोगों की सोमवार को रिपोर्ट भी आई। इसमें 12 पॉजिटिव और 1853 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 149186 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 148268 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3617 पाजिटिव और 144651लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 918 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सोमवार को 12 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 208 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से 18 की मौत सोनभद्र और 33 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है।