UP News: रेखा मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं....मुझे कोरोना हो गया है, घर में सुसाइड नोट छोड़कर युवक लापता
सोनभद्र के रेणुसागर चौकी क्षेत्र का युवक गुरुवार से लापता है। शुक्रवार को उसके घर से सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट पढ़कर पत्नी शशिकला बेसुध होकर नीचे गिर गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेखा मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं...इतना प्यार कि तुम्हारे लिए अपनी जान भी दे सकता हूं। और आज मैं वही करने जा रहा हूं। पत्नी को संबोधित ये बातें सुसाइड नोट में लिखकर सोनभद्र के रेणुसागर चौकी क्षेत्र का युवक लापता है। शुक्रवार को पत्नी घर पर पहुंची तो बंद पड़े मकान ताला तोड़ा तो घर के अंदर से एक सुसाइड नोट मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
पत्र में लिखी बातें पढ़कर परिजनों में कोहराम मचा है। पत्नी की हालत बेसुधों जैसी है। अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 20 टैगोर नगर निवासी जयचंद सिंह निजी कंपनी मे नौकरी करता है और अपनी गाड़ी भी चलवाता है। मंगलवार को पत्नी और बच्चों के साथ अहरौरा स्थित ससुराल गया था।
गुरुवार को जयचंद काम के सिलसिले में ससुराल से वापस आ गया। शुक्रवार को पत्नी अपने बच्चों के साथ घर पहुंची तो ताला लगा था। कई बार पति को फोन किया लेकिन एक बार भी जवाब नहीं मिला। घर का ताला तोड़कर जब अंदर गई तो आलमारी पर एक सुसाइड नोट मिला।
सुसाइड नोट में लिखी थी ये बातें
सुसाइड नोट में लिखा था कि रेखा मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं...इतना प्यार कि तुम्हारे लिए अपनी जान भी दे सकता हूं। और आज मैं वही करने जा रहा हूं..क्योंकि मैं तुमसब की जिंदगी खतरे में नहीं डालना चाहता। आज मुझे बहुत उल्टी हुई है वो भी खून की।
मैंने कोरोना जांच नहीं कराया लेकिन कोरोना का पूरा लक्षण मैं महसूस कर रहा हूं। मेरे जिंदा रहने से और लोगों को जान का खतरा हो सकता है। इसिलिए सोच विचार गंगाजी में जान देने जा रहा हूं। तुम बच्चों की सेवा कैसे करोगी यह नहीं पता। मुझे इतना जरूर पता है कि तुम मेरे बच्चों का ध्यान अच्छे से रखोगी। क्योंकि तुम एक साहसी मां हो। मेरी आत्मा सदैव तुम्हारे साथ रहेगी.....।
सुसाइड नोट पढ़कर पत्नी शशिकला बेसुध होकर नीचे गिर पड़ी। रोने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गये। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर जांच में जुट गई है।