{"_id":"5727888a4f1c1b51135cd16d","slug":"regular-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित करने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित करने के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Mon, 02 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में सोमवार को प्रदर्शन करते रोजगार सेवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनियमितीकरण करने समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रोजगार सेवकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा। कहा कि अविलंब मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो 16 मई से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
दोपहर 12 बजे जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय की अगुवाई में पंचायत मित्र मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दस वर्षों से रोजगार सेवक अपने भविष्य को सुरक्षित करने हेतु संघर्षरत है। प्रदेश में शिक्षामित्र और ग्राम रोजगार सेवकों का चयन व योग्यता संबंधित समान प्रक्रिया प्राविधानित है। उन्होंने प्रदेश सरकार से रोजगार सेवकों के भविष्य को देखते हुए विनियमितीकरण के प्रकरण पर गठित उच्चस्तरीय कमेटी को रोजगार सेवकों के पक्ष में निर्णय करने के लिए आदेशित करने की मांग की है।
इस मौके पर दिवाकर चौबे, प्रदीप सिंह राणा, गिरिश चंद्र, अशोक निषाद, मेराज अहमद आदि मौजूद रहे। उधर, दुद्धी में रामलीला मैदान में सोमवार को ग्राम सेवकों ने विनियमितीकरण को लेकर बैठक की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र तहसील प्रशासन को सौंपा। कहा कि 16 मई को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर मेराज अहमद, रामचंद्र, प्रदीप कुमार, परशुराम, कलीमुल्ला, सुरेश, सच्ची देवी, आलोक कुमार, प्रमोद कुमार, सुशील कुमार आदि रहे।