फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Registration of 13 school and 114 passenger vehicles canceled

Sonebhadra News: 13 स्कूली और 114 यात्री वाहनों का पंजीयन रद्द

Sun, 11 Aug 2024 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Registration of 13 school and 114 passenger vehicles canceled
सहायक संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से चलाए गए अभियान के तहत स्कूली वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिवहन विभाग से करीब 48 स्कूल वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर फिटनेस कराने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

निर्धारित तिथि निकलने के बाद भी 13 स्कूली वाहनों के संचालकों ने फिटनेस नहीं कराई है। जिससे उनका पंजीयन निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा अन्य यात्री वाहन 114 का पंजीयन निलंबन कर दिया गया। यदि ऐसे वाहन चलते पाए गए तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि विभाग की तरफ से करीब 48 स्कूल वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर फिटनेस कराने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित तिथि निकलने के बाद भी 13 स्कूली वाहनों के संचालकों ने फिटनेस नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिटनेस न कराने वाले स्कूली वाहनों को नोटिस जारी किए गए थे। उन्होंने बताया कि अब बिना परमिट व फिटनेस के चल रहे स्कूली वाहनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। स्कूल संचालकों को लगातार स्कूली वाहनों का मानक के अनुरूप फिटनेस कराने को कहा जा रहा है।

रविवार को कलेक्ट्रेट में मुख्य सचिव की हुई बैठक के बाद जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बीएसए, डीआईओएस, एआरटीओ को निर्देशित किया कि स्कूल प्रबंधक से बैठक कर सख्त निर्देश दिया कि किसी भी दशा में फिटनेस फेल व अनफिट वाहन सड़क पर न चलें। यदि ऐसे वाहन चलते है तो संबंधित विद्यालय प्रबंधक के विरुद्ध मुकदमा दर्जा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed