फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Recruitment for the defreezing performance

भर्ती से रोक हटाने के लिए प्रदर्शन

Mon, 08 Jun 2015 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Mon, 08 Jun 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
Recruitment for the defreezing performance
 सपा सरकार कीे ओर से स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष की भर्ती पर लगाई गई रोक हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी एमपी डब्लू (पुरुष) संघ के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तत्काल जायज मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने डीएम कार्यालय को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन



सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि संविदा कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगन से कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में 41 जिलों में संविदा पर मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर पुरुष 3575 कार्यरत है। वर्तमान मेें 7751 पद रिक्त पड़े हैं, लंबे समय से कर्मचारी नियमित करने की मांग कर रहे हैं। फिर भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इससे कर्मचारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन




 कहा कि पूर्व में सीएम अखिलेश यादव ने कर्मचारियों को नियमित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई शासनादेश जारी नही हुआ है। पिछले आठ माह से कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके समक्ष भुखमरी की नौबत उत्पन्न हो गई है। इस मौके पर अजीत दीक्षित, प्रकाश पांडेय, राज बहादुर सिंह, अनंत कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, जितेंद्र, विजय, रविकांत मिश्रा, राजू मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed