फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Recovery list viral Shaktinagar police collects 20 lakhs every month SO told conspiracy to mislead

वसूली सूची वायरल: शक्तिनगर पुलिस वसूलती है हर माह 20 लाख, एसओ ने बताया गुमराह करने की साजिश

Sun, 08 May 2022 03:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 May 2022 03:25 PM IST
सार

कबाड़ कारोबार पर कार्रवाई और कारोबारियों पर चोट के बीच शनिवार को शक्तिनगर थाने में पुलिस वसूली की सूची वायरल होने से खलबली मच गई।

विज्ञापन
Recovery list viral Shaktinagar police collects 20 lakhs every month SO told conspiracy to mislead
शक्तिनगर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबाड़ कारोबार पर कार्रवाई और कारोबारियों पर चोट के बीच शनिवार को शक्तिनगर थाने में पुलिस वसूली की सूची वायरल होने से खलबली मच गई। सोशल मीडिया में वायरल इस सूची में दावा किया गया है कि करीब बीस लाख रुपये की वसूली हर माह हो रही है।

विज्ञापन


सूची में क्षेत्र के उस कबाड़ी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुनीब गुप्ता का भी नाम है जिसके अवैध होटल को चार मई को पुलिस की मौजूदगी में मशीनों से जमींदोज कर दिया गया था। इस वजह से सूची पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 
विज्ञापन


वायरल में इलाके के कारोबारियों के नाम के साथ आरोप लगाया गया है कि पुलिस दर्जनों लोगों से हर माह कई लाख की वसूली करती है। सूची को शिकायती पत्र के साथ ट्विटर सहित अन्य सोशल साइट्स पर वायरल किया गया है। इसे वायरल करने वाले का नाम कानपुर की पारूल यादव के रूप में है। पेशे से खुद को वकील बताने वाली पारूल जन रक्षक मोर्चा का राष्ट्रीय महासचिव बताती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला कबाड़ की बड़ी मंडी कानपुर से जुड़ने पर इसे कबाड़ियों की करतूत माना जा रहा है। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र ने जारी सूची पर कहा कि यह सब पुलिस कार्रवाई के बाद गुमराह करने की कोशिश है, ताकि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई रूक जाए। बताते चलें कि 20 मई को तय अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई में मुनीब गुप्ता के बड़े भाई राजाराम गुप्ता का निर्माण शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed