फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Record 3500 MW generation from power houses of Anpara

अनपरा के बिजली घरों से रिकार्ड 3500 मेगावाट उत्पादन

Thu, 07 Apr 2022 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Record 3500 MW generation from power houses of Anpara
पारा चढ़ने के साथ ही इन दिनों जहां बिजली की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ अनपरा स्थित निगम व निजी क्षेत्र की सभी इकाइयों के फुल लोड पर चलने से बृहस्पतिवार को रिकार्ड 3500 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया गया।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 21 हजार मेगावाट से अधिक बनी हुई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम मांग 21266 मेगावाट दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम मांग भी 12744 मेगावाट पर रही। मांग में वृद्धि को देखते हुए अनपरा की सभी इकाइयों को पूर्ण क्षमता से चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को अनपरा ए से 520, बी से 914, डी से 959 एवं निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना से 1111 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। निगम की अन्य इकाइयों के भी फुल लोड पर होने के कारण उत्पादन बढ़कर 4126 मेगावाट पहुंच गया है। शाम पांच बजे से पूर्व ही बिजली की मांग 16 हजार मेगावाट पार कर जाने से मांग में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। हालांकि लाख जतन के बाद भी मांग के सापेक्ष बिजली की उपलब्धता कम होने से पावर कारपोरेशन को बिजली का आयात करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed