फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Reached less in the old mosque, prayed in the new mosque by sitting till the verandah

पुरानी मस्जिद में कम पहुंचे, नई मस्जिद में बरामदे तक बैठकर पढ़ी नमाज

Fri, 17 Jun 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Reached less in the old mosque, prayed in the new mosque by sitting till the verandah
सोनभद्र। पिछले दिनों जुमे की नमाज के बाद देश के कई शहरों में हिंसा के मद्देनजर जिला प्रशासन शुक्रवार को अलर्ट रहा। नगर सहित जिले के सभी प्रमुख मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा कराई गई। मस्जिदों के बाहर पुलिस-प्रशासन की टीमें मुस्तैद रही। आसपास की दुकानों पर शांति रही। पुलिस-प्रशासन के अफसर लगातार चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

मेन चौक स्थित पुरानी मस्जिद, पूरब महाल स्थित नई मस्जिद, नई बस्ती मस्जिद के बाहर सुबह से ही फोर्स मुस्तैद रही। मस्जिद में निगरानी के बाद प्रवेश दिया गया। डीएम चंद्र विजय सिंह, डीआईजी/एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर एडीएम सहदेव मिश्रा, एएसपी विनोद कुमार, एसडीएम राजेश कुमार सिंह, सीओ राजकुमार तिवारी और कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फोर्स की मौजूदगी का असर रहा कि पुरानी मस्जिद में अन्य दिनों की अपेक्षा जुमे की नमाज में उपस्थिति कम रही। वहीं पूरब महाल स्थित नई मस्जिद में बरामदे में अधिक संख्या होने के कारण बरामदे में भी नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद भी फोर्स मस्जिद के बाहर काफी देर तक डटी रही। एहतियात के तौर पर मेन चौक के आसपास की दुकानों पर बेवजह खड़े लोगों को हटा दिया गया था। कई लोगों ने खुद से दुकान समेट लिया था। दुद्धी: जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। एएसपी ऑपरेशन विजय शंकर मिश्र, सीओ आशीष मिश्रा, तहसीलदार ब्रजेश वर्मा, कोतवाल राघवेंद्र सिंह आदि मस्जिद के बाहर डटे रहे। नमाज सकुशल संपन्न होने एवं नमाजियों के वापस जाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। चोपन, रेणुकूट, केकराही, शाहगंज, घोरावल के मस्जिदों में भी नमाज शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed