फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ration card names used to enhance performance

राशन कार्ड में नाम बढ़ाने के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 26 Dec 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Mon, 26 Dec 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अंत्योदय, पात्र गृहस्थी एवं बीपीएल राशनकार्ड में परिवार के सदस्यों का नाम बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में ढूटेर गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने डीएम को मांगपत्र सौंप कर राशनकार्ड से नाम काटने वालों के विरूद्घ कार्रवाई करने की मांग की।

वक्ताओं ने कहा कि अंत्योदय, पात्र गृहस्थी एवं बीपीएल राशनकार्ड जो जारी हुआ है उसमें भारी पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। कहा कि राशनकार्ड में हुई गड़बड़ी को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र दिया गया, लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं चला। विवश होकर आंदोलन की राह पकडनी पड़ रही हैै। चेतावनी देते हुए कहा कि जायज मांगों को पूर्ण करने में किसी प्रकार की हिलाहवाली की गई तो वड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर विजय कुमार, विनोद, गुलाब, नन्हकू, बैजू, बंधू, बुद्ध सागर, महेंद्र, राजकुमार, विक्रांत, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed