फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh celebrated Rakshabandhan festival

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

Wed, 17 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh celebrated Rakshabandhan festival
डाला नगर क्षेत्र के नई बस्ती स्थित एक विद्यालय परिसर में अचलेश्वर महादेव मंदिर के महंत पंडित मुरली तिवारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से रक्षाबंधन उत्सव मंगलवार की शाम को मनाया। लोगों ने भगवा ध्वज को नमन कर भारत माता की जय व वंदे मातरम की गूंज के बीच एक दूसरों को रक्षा सूत्र बांधा। भारतीय संस्कृति के सूत्रों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रेणुकूट जिला प्रचारक मनीष ने कहा कि भारत उत्सव का देश है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक वर्ष में सिर्फ छह उत्सव चुना। जिसमें एक प्रमुख रक्षाबंधन उत्सव है जो रक्षा का संकल्प दिलाता है। रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन का ही उत्सव नहीं, अपितु राष्ट्र व समाज की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जब द्रौपदी का चीरहरण हुआ तो श्री कृष्ण ने उसी प्रेम के बंधन के वशीभूत हो द्रौपदी की लाज बचाई। इस मौके पर चोपन ब्लाक प्रमुख लीला सिंह गोंड, नगर कार्यवाह नीरज द्विवेदी रहे। संचालन राकेश ने किया। स्वयंसेवकों, बच्चों और माताओं-बहनों ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर सामाजिक समरसता व रक्षा का संदेश दिया। इस मौके पर गिरीश तिवारी, शिवम् तिवारी, मुकेश जैन, रिशु, जया तिवारी, मधू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed