फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh celebrated Hindu Empire Day with pomp

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस

Sun, 12 Jun 2022 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh celebrated Hindu Empire Day with pomp
राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिंदू साम्राज्य दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया। जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल व जिला कार्यवाह बृजेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह उत्सव में द्वितीय उत्सव हिंदू साम्राज्य दिवस है। इसी दिन शिवाजी महाराज मुगलों को परास्त कर लौटे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परम पवित्र भगवा ध्वज के नीचे यदि हम संगठित होते रहे तो हमारा कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा। भारत के पराक्रम का इतिहास अद्भुत है। राष्ट्र तीन तत्वों से मिलकर बनता है। शिवाजी महाराज ने वर्ष 1645 में आदिलशाह सेना को बिना सूचित किए कोंड़ना किला पर हमला कर दिया। इसके बाद आदिलशाह की सेना ने शिवाजी के पिता शाहजी को गिरफ्तार कर लिया। आदिलशाह सेना ने यह मांग रखी कि वह उनके पिता को तब रिहा करेगा जब वह कोंड़ना का किला छोड़ देंगे। उनके पिता की रिहाई के बाद 1645 में ही शाहजी की मृत्यु हो गई। पिता की मृत्यु के बाद शिवाजी ने फिर से आक्रमण करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि संघ सर्व कल्याणकारी राज और उन्नत समाज देखना चाहती है। कार्यक्रम में सुरेश केशरी, अवध नरायण, कीर्तन, नीरज सिंह, संतोष, महेश शुक्ला, सत्यारमण, संगम, शशांक शेखर कात्यायन, ज्ञानेंद्र शरण, जेबी सिंह, गौतम बरनवाल, अखिलेश, अजीत चौबे, अशोक मिश्र, धर्मवीर तिवारी, ललित नारायण, सर्वेश मिश्रा, विनोद पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed