फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rashtriya Samta Dal celebrated the birth anniversary of Emperor Ashoka

राष्ट्रीय समानता दल ने मनाई सम्राट अशोक की जयंती

Sun, 10 Apr 2022 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya Samta Dal celebrated the birth anniversary of Emperor Ashoka
राष्ट्रीय समानता दल की ओर से रविवार को सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर लोगों ने उन्हें याद किया। उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा की। मुख्य अतिथि मोतीलाल शास्त्री ने कहा कि सम्राट अशोक महान समतावादी थे। उन्होंने सदाचार के बल पर दुनिया में शासन किया। पहली बार छोटी-छोटी रियासतों को जोड़ कर भारत देश की स्थापना की।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि शिवाजी राय ने कहा कि अशोक महान इसलिए बने कि उन्होंने सामाजिक न्याय की अवधारणा को अपने राज्य में स्थापित किया। महान सम्राट अशोक ने अपनी जनता के लिए नि:शुल्क शिक्षा, चिकित्सा केंद्र व विश्वविद्यालय स्थापित किया। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सम्राट अशोक का विचार आज भी प्रासंगिक है। सामाजिक न्याय के पक्षधर लोगों का दायित्व है कि सामाजिक न्याय की लड़ाई का नेतृत्व करें। राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक महान सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे। अध्यक्षता गुरुगोपाल सिंह ने की। संचालन रवींद्र मौर्य व संयोजक डॉ. राकेश कुमार ने किया। राजेंद्र मौर्य, मोतीलाल, शशिकुमार, अनिल, मुन्ना प्रधान, सुरेश, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed