{"_id":"631c8bd0315d045e6200cf53","slug":"rape-of-minor-girl-in-sonbhadra-accused-pressurizing-for-abortion-and-conversion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में किशोरी से दुष्कर्म: गर्भपात और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में किशोरी से दुष्कर्म: गर्भपात और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 10 Sep 2022 06:36 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 10 Sep 2022 06:36 PM IST
सार
सोनभद्र के एक गांव स्थित ननिहाल में रह रही किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। पीड़िता गर्भवती हो गई तो खुलासा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित ननिहाल में रह रही किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने रामगढ़ से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल किया है। संबंधित धाराओं में चालान कर उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी गांव के ही दूसरे समुदाय का है।
विज्ञापन
आरोप है कि धर्म किशोरी पर धर्म परिवर्तन और गर्भपात का दबाव बना रहा था। पहले तो मामला गांव में ही सुलझाने की कोशिश हुई, लेकिन बात न बनने पर शुक्रवार को थाने पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। सीओ सदर राहुल पांडेय ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी सरफराज की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह उसे रामगढ़ में ब्लॉक रोड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह किशोरी के घर आता जाता था। इसी बीच दोनों में नजदीकी बढ़ गई। सीओ के मुताबिक आरोपी ने दुष्कर्म की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
सीओ ने कहा कि अब तक की जांच में आरोपी की तरफ से धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव देने का तथ्य नहीं मिला है। विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।