{"_id":"46ea83d6a99cb3cdc7b0eb4c04f5f977","slug":"rangoli-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी विंध्याचल के आवासीय परिसर में संचालित आशा किरण स्कूल और बाल भवन में रविवार को मूक बधिर एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसमें रंगोली प्रतियोगिता के साथ बच्चों को सांकेतिक भाषा के जरिए कई महत्वपूर्ण बातें समझाई गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि महिलाओं की संस्था सुहासिनी संघ की अध्यक्ष रूपा रॉय ने दीप जलाकर किया।
यह संस्था वर्षभर परियोजना के आवासीय क्षेत्र के साथ आसपास के गांवों में सामाजिक कार्य कराती है। परियोजना के सीएसआर गतिविधियों का दायरा बढ़ाने में जुटी संस्था अक्षम बच्चों के विकास के लिए भी विशेष रुचि लेती है।
विज्ञापन
विजयी प्रतिभागी बच्चों के अलावा सामान्य बच्चों को उपहार देकर उत्साहित किया गया। परियोजना के बालभवन में भी बच्चों के लिए एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसके तहत बच्चों के लिए सोलो डांस प्रतियोगिता एवं सरप्राइज गेम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में सुहासिनी संघ की अध्यक्ष रूपा रॉय एवं उपाध्यक्ष पूनम कुमार, अनुराधा बाबू , सुतापा मुखर्जी तथा रेखा तिवारी के अलावा संघ की कई पदाधिकारी व सदस्याएं उपस्थित रही।