फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ranchi defeated Duddhi in the league match

लीग मैच में रांची ने दुद्धी को हराया

Thu, 06 Jan 2022 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Ranchi defeated Duddhi in the league match
थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे अंतरराज्यीय ड्यूज क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को जेके एकेडमी रांची और टीसीसी दुद्धी के बीच मैच हुआ। इसमें रांची ने दुद्धी टीम को हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रांची की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 161 रन बनाया। रांची की ओर से विकास पांडेय ने 45, रवि ने 30 और आर्यन ने 28 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरे टीसीसी दुद्धी के खिलाड़ी 16.4 ओवरों में 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। दुद्धी के बल्लेबाज निशु ने 26 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। रांची के बॉलर कृष ने 2.4 ओवरों में 13 रन देकर चार विकेट लिया। रांची के विकास पांडेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। निर्णायक की भूमिका शमसाद अली व रंजीत जायसवाल ने निभाई। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अफजल अंसारी, भाई लाल मिश्रा, राजन गुप्ता, अजीत जायसवाल, मस्तान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed