फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ranchi-Chopan Special Express train will start from tomorrow

कल से रांची-चोपन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होगा शुरू

Tue, 09 Nov 2021 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Ranchi-Chopan Special Express train will start from tomorrow
झारखंड की राजधानी रांची तक सोनभद्र से जाना अब आसान होगा। लंबे समय से क्षेत्रीय लोगों की मांग को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। बुधवार को सुबह 8:30 बजे रांची-चोपन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को रांची से चोपन के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य एसके गौतम ने बताया कि विशेष एक्सप्रेस ट्रेन नवनिर्मित लोहरदागा-टोरी रेलवे सेक्शन से गुजरेगी जिससे लोगों के धन और समय की भी काफी बचत होगी। सुबह 8:20 बजे यह रांची से मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को रवाना होगी। 12.05 बजे टोरी से होते हुए यह 17.25 पर चोपन पहुंच जायेगी। चोपन से यह स्पेशल ट्रेन सुबह नौ बजे रवाना होगी। दोपहर 13.39 पर टोरी से होते हुए यह अपराह्न चार बजे रांची पहुंचेगी। रेणुकूट, दुद्धी, नगरउटारी, रमना, गढ़वा, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, लोहरडगा व पिसका आदि स्टॉपेज निर्धारित किए गए है। इस ट्रेन की मांग को लेकर लंबे समय से ऊर्जांचल से भी मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed