{"_id":"45bac0f2d38dc6c465d237bb0d1f9e6d","slug":"rally-aware-removal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान से रैली को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके बाद कचहरी तिराहा, बढ़ौली चौक, न्यू मार्केट, मेन चौक, गुरुद्वारा समेत नगर के विभिन्न मार्गों से होकर रैली हाईडिल मैदान में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। यहां रैली में शामिल 18 वर्ष की आयु पार करने वाले छात्र-छात्राओं को वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए प्रेरित किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के तहत सोमवार की सुबह करीब दस बजे हाईडिल मैदान से गाजे-बाजे के साथ जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
इसमें संत कीनाराम महिला महाविद्यालय, विंध्य कन्या महिला विद्यालय, गुरुनानक बालिका इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज, राजा शारदा महेश इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय महिला महाविद्यालय समेत दर्जन भर विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी गौरीशंकर प्रियदर्शी ने कहा कि युवा शक्ति हकीकत में राष्ट्र शक्ति है, जिस देश के युवा जागरूक हुए, वह देश यकीनन तरक्की की ऊंचाइयों पर पहुंचा।
विधान सभा निर्वाचक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति महाविद्यालयों व स्कूलों के बच्चों द्वारा रैली निकालकर जन जागरूकता पैदा करना काबिले तारीफ है। कहा कि विरासत में मिली दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक व्यवस्था व संविधान को मजबूत करने के लिए मतदाता बनना जरूरी है ।
जब वोटिंग होती है तो वोटर लिस्ट में बहुत नागरिकों के नाम नहीं होते हैं, वोटर लिस्ट में नाम अवश्य शामिल कराएं। सदर उपजिलाधिकारी हर्षदेव पांडेय और संत कीनाराम महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गोपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को मनपसंद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का अधिकार है।
मतदाता पुनरिक्षण का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर तहसीलदार तहसीलदार सिंह, डा. सुषमा सिंह, डा. अंजली विक्रम सिंह, वंदना सिंह, सब्या सिंह, अजय सिंह, जीपी सिंह मौजूद रहे।