{"_id":"90f30a3bb75688e71ad04931e783399b","slug":"ralilog-out-on-world-tuberculosis-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व क्षय रोग दिवस पर निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व क्षय रोग दिवस पर निकाली रैली
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Tue, 24 Mar 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
विश्च क्षय दिवस पर राबर्ट्सगंज में स्थित सीएमओ कार्यालय से स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमरेंद्र बहादुर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
रैली नगर के विभिन्न मोहल्ले से होेते हुए पुन: सीएमओ आफिस पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। यहां आयोजित गोष्ठी में चिकित्सकों ने लोगों को क्षय रोग से बचने के उपाय बताए।
रैली सीएमओ कार्यालय से सुबह दस बजे रवाना हुई। इसमें आशा, एएनएम के अलावा नागरिकों ने भी भाग लिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बच्चे के जन्म लेते उसे बीसीजी का टीका अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी और उपकेंद्रों पर बीसीजी का टीका उपलब्ध है। अगर स्वास्थ्यकर्मी बच्चों को टीका लगाने में आनाकानी करते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
कहा कि दूध उबाल कर ही बच्चों को पिलाएं और तीन हफ्ते तक लगातार अगर किसी व्यक्ति को खांसी आती है तो वह बलगम का जांच अवश्य कराएं।
उन्होंने लेागों से प्रदूषण से बचने की अपील की। इस मौके पर एसीएमओ डा. आरबी गौतम, डिप्टी सीएमओ डा. वीके अग्रवाल, पीके सिंह, केके यादव मौजूद रहे।