फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rajgir dies after falling from the roof during shuttering

शटरिंग के दौरान छत से गिरकर राजगीर की मौत

Sun, 05 Jun 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rajgir dies after falling from the roof during shuttering
क्षेत्र के ऐलाही गांव में शनिवार को छत से गिरकर राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। मकान की छत पर ढलाई के दौरान वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

भतौलिया गांव निवासी राजेश कुमार चौहान (38) राजगीर का कार्य करता था। शनिवार को ऐलाही गांव में निर्माणाधीन मकान की छत बनाने के लिए शटरिंग का काम चल रहा था। ऊंचाई पर असंतुलित होकर वह नीचे गिर गया। उसे गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद मजदूरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी में उपचार के दौरान देर शाम राजेश की मौत हो गई। घटना से परिवारजनों में कोहराम मच गया है। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी मोना देवी के अलावा दो लड़के एक लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed