फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rajendra unopposed , Harinam Singh elected secretary

राजेंद्र निर्विरोध अध्यक्ष, हरिनाम सिंह सचिव निर्वाचित

Mon, 21 Dec 2015 11:20 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Mon, 21 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Rajendra unopposed , Harinam Singh elected secretary
दुद्धी बार एसोसिएशन संघ का वर्ष 2015-16 का सोमवार को चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। राजेंद्र श्रीवास्तव जहां निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, वहीं कड़े मुकाबले में हरिनाम सिंह सचिव निर्वाचित हुए।
विज्ञापन



चुनाव अधिकारी कुलभूषण पांडेय एवं जितेंद्र श्रीवास्तव की देख रेख में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई जो अपराह्न तीन बजे तक चला। उसके बाद साढ़े तीन बजे से मतगणना शुरू हो गई और परिणाम आने पर विजयी प्रत्याशियों की चुनाव अधिकारी ने घोषणा की।
विज्ञापन



अध्यक्ष पद पर अकेले पर्चा दाखिल किए जाने की वजह से राजेंद्र श्रीवास्तव को निर्विरोध चुना गया। इसी प्रकार से वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार, उपाध्यक्ष उमेश चंद्र, उपाध्यक्ष कनिष्ठ पद पर सन्नो बानो व प्रेमचंद्र गुप्त को निर्विरोध चुना गया। सचिव पद पर संतोष कुमार व हरनाम सिंह के बीच मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें हरनाम सिंह को 82 मत और संतोष को 42 मत मिला। इस प्रकार से हरनाम सिंह सचिव निर्वाचित हुए। सह सचिव प्रशासन पद पर अजय रत्नेंद्र जायसवाल को 72 मत मिले, वहीं तवरेज अहमद को 49 मत मिला। इस प्रकार से सह सचिव प्रशासन पद पर अजय रत्नेंद्र निर्वाचित हुए।



सह सचिव प्रकाशन पद पर दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर करमुल्लाह अंसारी, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर यशवंत कुमार शर्मा, धर्मवीर, मनोज कुमार आजाद भी निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर विजयी प्रत्याशियों को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed