फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rajdhani Express will stop at Sonbhadra Railway Station, now Delhi is not far

खुशखबरीः सोनभद्र स्टेशन पर रूकेगी राजधानी एक्सप्रेस, रेलमंत्री का फैसला; केंद्रीय मंत्री ने किया था अनुरोध

Thu, 12 Sep 2024 11:11 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2024 11:11 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक का विस्तारीकरण नहीं होने से राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव नहीं हो पा रहा था। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के हस्तक्षेप पर पहले प्लेटफार्म के विस्तारीकरण का काम कराया गया। इसके बाद राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की दिशा में पहल किया गया, जिसे रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Rajdhani Express will stop at Sonbhadra Railway Station, now Delhi is not far
अश्विनी वैष्णव ने दी मंजूरी। - फोटो : PTI

विस्तार

जिला मुख्यालय सोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज) के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब सोनभद्र से दिल्ली दूर नहीं है। नई दिल्ली से चलकर रांची तक जाने वाली गाड़ी संख्या 12453 और 12454 नई दिल्ली-रांची एक्सप्रेस का सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर जल्द ठहराव शुरू होगा। रेलवे बोर्ड के उप निदेशक कोचिंग राजेश कुमार ने 12 सितंबर को इसकी मंजूरी दे दी है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की तरफ से राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का समय निर्धारित किया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से 24 अगस्त को कैबिनेट की बैठक में व्यक्तिगत रूप से मिलकर नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस की आवृत्ति में वृद्धि पर विचार करने का अनुरोध किया था। उन्होंने वर्ष 2021 में पेश प्रस्ताव का हवाला देते हुए बताया था कि सोनभद्र देश का एकमात्र ऐसा जिला है जो चार राज्यों की सीमा से सटा हुआ है।

विज्ञापन

रेलवे की ओर से आदेश जारी किया गया
वर्तमान में रांची राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में एक बार चलती है। इसकी आवृत्ति बढ़ाकर सप्ताह में तीन बार की जाए और जिला मुख्यालय सोनभद्र और दक्षिण में मुख्य जंक्शन चोपन पर भी ठहराव किया जाए। इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए रेलवे की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। बताया कि उनके प्रयास से आकांक्षी जनपद सोनभद्र प्रगति के नित नए आयाम की ओर बढ़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि जनपद के यात्रियों को राजधानी दिल्ली की यात्रा करने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता था। अब यह मुश्किल दूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed