फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rajasthan man marriage to teenage girl police arrested in sonbhadra UP

यूपी: राजस्थान से पश्चिमी यूपी आए दुल्हन लेने, पैसा देकर 32 साल का शख्स नाबालिग संग रचा रहा था शादी, गिरफ्तार

Fri, 11 Jun 2021 12:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 11 Jun 2021 12:31 AM IST
सार

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला है। शादी करने वाले शख्स को बाल कल्याण समिति ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
Rajasthan man marriage to teenage girl police arrested in sonbhadra UP
Demo pic

विस्तार

राजस्थान के नागौरी से एक युवक गुरुवार को सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज में एक नाबालिग से विवाह रचाने पहुंचा था। लेकिन इसकी जानकारी बाल कल्याण समिति को हुई तो टीम ने विवाह स्थल पर पहुंचकर शादी को रुकवा दिया। वहीं पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई।

विज्ञापन


वहां पूछताछ के दौरान पता चला कि किसी बिचौलिए के माध्यम से वह यहां आए थे। उसने दो लोगों का नाम बताया। ऐसे में मानव तस्करी के आरोप में दोनों पर एफआईआर की संस्तुति की गई। उधर, किशोरी को बालगृह में भेज दिया गया।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राबर्ट्सगंज के दंडइत बाबा मंदिर परिसर में किसी नाबालिग की शादी कराए जाने की जानकारी सुबह करीब नौ बजे मिली। ऐसे में जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर पहुंची टीम ने पहले स्थिति को देखा। उसी दौरान पता चला कि 14 वर्षीय किशोरी की शादी 32 वर्षीय युवक के साथ कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने बताया कि वह करीब एक सप्ताह पहले यहां आया। उसे कुछ लोगों ने पांच-छह लड़कियों को दिखाया। बाद में पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की पसंद आई। दो लाख रुपये देकर विवाह करने की बात हुई थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र पौत्स्यायन ने बताया कि इस मामले में पूछताछ के आधार पर जो जानकारी मिली वह एंटी ह्यूमन ट्रैफिंकिंग यूनिट को बता दिया गया है।

आरोपी दूल्हे व दो अन्य के खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है। मानव तस्करी का अंदेशा होने पर जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जो युवक शादी कर रहा था, उसे हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया गया। जबकि किशोरी को बालगृह बालिका भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed