फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Raised their voice against oppression

उत्पीड़न के खिलाफ बुलंद की आवाज

Thu, 03 Sep 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 03 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Raised their voice against oppression
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने बुधवार को 12 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर उत्पीड़न बंद करने की मांग उठाई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूर्व की भांति पोषाहार की ढुलाई टेंडर के जरिए ठेकेदारों से कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं भारी संख्या में कलेक्ट्रेट में पहुंचीं। यहां कार्यकत्रियों ने धरना दिया और सभा की। कार्यकत्रियों ने आरोप लगाया कि अधिकारी और कर्मचारी उनका शोषण, उत्पीड़न करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। संघ की जिलाध्यक्ष साधना विश्वकर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समय से मानदेय नहीं मिलता।
विज्ञापन


उनसे विभागीय कार्यों के अलावा अन्य दूसरे भी कार्य लिए जाते हैं और बगैर किसी आरोप के उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाती है। यह उत्पीड़नात्मक कार्रवाई वर्षों से चल रही है। इसे बंद नहीं किया गया तो कार्यकत्रियां और सहायिकाएं बड़े स्तर पर आंदोलन चलाएंगी। कार्यवाहक अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा कि जिले की विभिन्न परियोजनाओं में जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश पर कतिपय बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं और लिपिकों द्वारा फर्जी नियुक्तियों आरक्षण में धांधली एवं अवैध वसूली को रोकने के लिए जिला प्रशासन स्तर से विशेष अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ ओसी को 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। सविता, रेखा, कुसुम, प्रेमलता, विंध्यवासिनी, हेमलता, निर्मला, लक्ष्मी, शोभा, मालती मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed