फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Raipur protests by villagers

रायपुर के ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 28 Apr 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 28 Apr 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Raipur protests by villagers
नगवां ब्लाक अंतर्गत लोहिया समग्र गांव रायपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को पंचायत भवन के समक्ष सेक्रेटरी और पंचायत मित्र के विरूद्ध विरोध-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


कहा कि ग्राम प्रधान के बाहर रहने की वजह से ये लोग मनमाने ढंग से चहेतों को लाभ पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने विकास कार्यों में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


 प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों धीरज, रामजनम और सरस्वती ने कहा कि लोहिया गांव होने के बावजूद यहां पर आवास, पेंशन, शौचालय और अन्य विकास कार्यों में भारी पैमाने पर गड़बड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ सेक्रेटरी और पंचायत मित्र की ओर से चहेतों को लाभ दिया गया है। लीला देवी, नंदू और रविंद्र ने कहा कि ग्राम पंचायत की सिर्फ एक बार वर्ष 2011 में खुली बैठक हुई है।

उसके बाद से आज तक बैठक नहीं हुई सिर्फ मनमाने ढंग से कागजों पर बैठक दिखाकर कोरमपूर्ति की जा रही है, क्योंकि ग्राम प्रधान बाहर रहते हैं।

अमरलाल, रामसखी और मुन्नालाल ने कहा कि ग्राम प्रधान की गैरमौजूदगी में पंचायत मित्र के जरिए फर्जी मुहर और हस्ताक्षर किया जाता है। अगर इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तो सारी सच्चाई और घोटाला उजागर हो जाएगा।


 ग्रामीणों ने  डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की जांच कराए        जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में माला देवी, गीता देवी, सुदर्शन, संतोष, राजकुमार, चंद्रफुला, मेहक बानो शामिल रहीं।

 उधर ग्राम प्रधान सुरेंद्र बहादुर सिंह ने दूरभाष पर हुई बातचीत में कहा कि चुनावी रंजिश के चलते ऐसा आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed