फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Railways earned 14 thousand 285.71 crores from Urjanchal

ऊर्जांचल से रेलवे को 14 हजार 285.71 करोड़ कमाया

Fri, 02 Apr 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Railways earned 14 thousand 285.71 crores from Urjanchal
शक्तिनगर। बीते वित्तीय साल ऊर्जांचल (एमपी-यूपी का सीमांचल क्षेत्र) से कोयला ढुलाई के जरिये रेलवे ने बंपर कमाई की है। रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन के धनबाद रेल मंडल ने 14 हजार 285.71 करोड़ का राजस्व हासिल कर पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

ऊर्जांचल (सिंगरौली-शक्तिनगर) क्षेत्र के बदौलत यह कामयाबी रेलवे के खाते में जुड़ पाई। धनबाद मंडल के कुल राजस्व में शक्तिनगर, सिंगरौली व चोपन क्षेत्र की हिस्सेदारी 33 फीसदी तक होती है। इस क्षेत्र से रेलवे रोजाना करीब 40 रैक कोयले की ढुलाई करता है। बीते वित्तीय वर्ष रेलवे ने इस क्षेत्र से 41 मिलियन टन कोयले की ढुलाई की थी। पूरे मंडल ने इस अवधि में 133.63 मिलियन टन कोयला समेत अन्य माल को गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया। इसी की बदौलत रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी पीके मिश्रा ने बताया कि धनबाद मंडल ने 138.97 मिलियन टन माल ढुलाई कर 14032.23 करोड़ कमाई करने वाले बिलासपुर रेल मंडल को पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में चक्रधर रेल मंडल 137.07 मिलियन टन माल ढुलाई कर 11162.09 करोड़ रुपए व खुर्दा रोड मंडल ने 131.37 मिलियन टन माल ढुलाई कर 11279.18 करोड़ रुपए राजस्व हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed