{"_id":"6228af545cb7dd7c6607ea0b","slug":"railway-worker-arrested-for-missing-two-truck-scraps-from-vindhamganj-railway-station-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: रेलवे का कर्मचारी ही निकला दो ट्रक स्क्रैप गायब कराने वाला, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: रेलवे का कर्मचारी ही निकला दो ट्रक स्क्रैप गायब कराने वाला, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार
Wed, 09 Mar 2022 07:14 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 09 Mar 2022 07:14 PM IST
सार
जांच के दौरान पाया कि विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात पीडब्ल्यूआई एके सिन्हा की मिलीभगत से स्क्रैप को गायब किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र से चोरी हुए स्क्रैप को आरपीएफ ने बरामद कर लिया है। इस मामले में आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन विंढमगंज में तैनात पीडब्ल्यूआई को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया। बीते शुक्रवार को विंढमगंज रेलवे स्टेशन से दो ट्रक पर रेलवे के स्क्रैप चोरी का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
धनबाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल जांच के लिए टीमें गठित कर सोनभद्र रवाना किया। जांच के दौरान टीमें एक ट्रक लखनऊ और दूसरा एक ट्रक मिर्जापुर से पकड़ कर स्क्रैप को बरामद कर लिया। टीमों ने जांच के दौरान पाया कि विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात पीडब्ल्यूआई एके सिन्हा की मिलीभगत से स्क्रैप को गायब किया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को टीम ने एके सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत असिस्टेंट कमांडेंट आरपीएफ अरुण कुमार ने बताया कि चोरी का माल बरामद कर लिया गया है और आरोपी रेल कर्मी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन