फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Railway over bridge will be gifted at Duddhi station from July

जुलाई से दुद्धी स्टेशन पर मिलेगी रेलवे ओवर ब्रिज की सौगात

Mon, 31 May 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Railway over bridge will be gifted at Duddhi station from July
दुद्धी रेलवे स्टेशन पर वर्षों से ओवरब्रिज की मांग चली आ रही थी। आखिरकार रेलवे प्रशासन ने आम नागरिकों की मांग को मान लिया और कार्य भी शुरू तेज करा दिया है। कार्य अपने अंतिम दौर में चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई माह तक रेलवे ओवरब्रिज की सौगात दुद्धी नगर के रेल यात्रियों को मिल जाएगी।
विज्ञापन

दुद्धी रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज न होने की वजह से अभी तक लोगों को रेल पटरी पार कर एक प्लेट फार्म से दूसरी प्लेटफार्म जाना पड़ता है। लंबे अरसे से चली आ रही मांग अगले दो महीने में पूर्ण होते दिखाई दे रही है। अभी तक रेल पुल का आयरन का स्ट्रक्चर बनाने का काम पूर्ण हो चुका है। अब इस पर कंक्रीट की ढलाई बांकी है। रेलवे प्रशासन के इस कवायद से स्थानीय प्रबुद्धजनों में ख़ुशी देखी जा रही है। नगर के दिनेश अग्रहरि, काशीचंद्र , अशोक जायसवाल, अनिल जायसवाल, रामेश्वर राय, कमलेश सिंह कमल, मोहित अग्रहरी आदि लोगों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अगर यह काम जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा तो कस्बावासियों को प्लेटफॉर्म पार जाने के लिए सहूलियत मिल जाएगी। रेल पटरी पार कर प्लेटफॉर्म बदलने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

स्ट्रक्चर का काम पूरा हो चुका है, सिर्फ ढ़लाई बाकी है। अभी तक लोगों ओवरब्रिज पूर्ण कर सौगात दी जानी चाहिए थी, लेकिन कोरोना काल के कारण काम की गति धीमी हो गयी। इससे इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका। संभवत: जुलाई तक यह काम पूर्ण कर लिया जाएगा। - अरुण पांडेय, स्टेशन अधीक्षक, दुद्धी नगर रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed