फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rail overbridge on demand stopped , handed the memorandum

ओवरब्रिज की मांग पर रोकी रेल, सौंपा ज्ञापन

Sun, 07 Jun 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Sun, 07 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rail overbridge on demand stopped , handed the memorandum
जय भारत संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चुर्क रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज के निर्माण की मांग को लेकर रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे शक्तिनगर से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोक दिया। रेलवे ट्रैक पर उतरे कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पांच मिनट तक सांकेतिक चक्काजाम के बाद मोर्चा ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उधर, सुरक्षा के दृष्टिगत भारी संख्या में फोर्स की तैनाती रही। 
विज्ञापन


चुर्क रेलवे स्टेशन के आसपास के गांवों के लोग रेल ट्रैक पार कर बाजार अथवा विभिन्न स्थानों को जाते हैं। जिससे अक्सर हादसे का अंदेशा रहता है। रेलवे स्टेशन पर कई बार ग्रामीणों ने ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग की। लेकिन रेल प्रशासन इसे अनसुनी करता आया है। उसके बाद मोर्चा के संयोजक रणधीर सिंह और अध्यक्ष अमियकांत शुक्ला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर धरना और क्रमिक अनशन शुरू किया। फिर भी उनकी मंागों पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


क्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने रविवार को सुबह 10 बजे रेल चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर राजेंद्र प्रसाद तिवारी, सीओ सदर लक्ष्मण राय, कोतवाल राबर्ट्सगंज रमाकांत पांडेय, चुर्क चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह, जीआरपी चोपन के इंस्पेक्टर सुनील दूबे, मिर्जापुर जीआरपी के इंस्पेक्टर यूपी सिंह और भारी संख्या में पीएसी के जवान स्टेशन पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को स्टेशन पर पांच मिनट तक रोका और फिर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोर्चा संयोजक रणधीर सिंह और अध्यक्ष अमियकांत शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि ओवरब्रिज की मांग एक माह में पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकाल के लिए रेल चक्काजाम किया जाएगा।

इस मौके पर जयश्री प्रसाद, राजेश मिश्रा, राजेश्वर भारती, विजय कुमार कन्नौजिया, जय प्रकाश सिंह, सिनोहर पटेल, श्याम देव विश्वकर्मा, फिरोज खां के साथ ही काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed