फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rail line doubling will acceleratedue to the adequate funding in the current finance budget

बजट में पर्याप्त धनराशि मिलने से रेल लाइन दोहरीकरण के कार्य में आयेगी तेजी

Mon, 08 Feb 2021 06:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Rail line doubling will acceleratedue to the adequate funding in the current finance budget
अनपरा। ऊर्जांचल क्षेत्र से जुड़ी रेल परियोजनाओं को रेल लाइन दोहरीकरण के लिए चालू वित्त बजट में पर्याप्त धनराशि मिलने से कार्य में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज सदस्य एसके गौतम ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के बजट में सिंगरौली से रमना 160 किमी 340 करोड़, शक्तिनगर-करैलारोड 32 किमी 200 करोड़, सिंगरौली-कटनी 261किमी 400 करोड़, रेणुकूट-चोपन 32 किमी 20 करोड़ तथा चोपन-चुनार 108 किमी के लिए पांच करोड़ धनराशि मिली है।
विज्ञापन

सांसदों द्वारा रेल मंत्री चेयरमैन सीईओ रेलवे बोर्ड और कोयला मंत्रालय संसदीय सलाहकार समिति बैठक में दोहरीकरण रेल परियोजनाओं के लिए ज्यादा धनराशि की मांग रखी थी। इससे ऊर्जांचल में बढ़ते प्रदूषण से मुक्ति के लिए इन रेल खंडों पर सड़क मार्ग की जगह रेलमार्ग से कोयले की ज्यादा से ज्यादा ढुलाई और यात्री गाड़ियों का संचालन बढ़े। चोपन-चुनार एकल रेल खंड पर गाड़ियों की गति सीमा 100 किमी प्रति घंटे किये जाने के क्रम में उत्तर मध्य रेलवे को छह रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग बेहतर सिग्नल प्रणाली के लिए इसी बजट में 20 करोड़ की धनराशि भी आवंटित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed