फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Raid in search of those who killed the young man

युवक को अधमरा करने वालों की तलाश में छापा

Sat, 12 Mar 2022 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
Raid in search of those who killed the young man
अनपरा। थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक युवक को पीटकर अधमरा करने के मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई घायल के पिता की तहरीर पर हुई है। शनिवार को हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी नहीं मिला।
विज्ञापन

बीते मंगलवार की रात डिबुलगंज निवासी सूरज तिवारी डब्ल्यूआई कॉलोनी गेट के पास खड़ा था। उसी वक्त कुछ मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से सूरज पर हमला कर दिया। सूरज को लहूलुहान कर हमलावर फरार हो गए। संयुक्त चिकित्सालय अनपरा में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर वाराणसी में सूरज की स्थिति नाजुक बनी हुई है। अनपरा थानाध्यक्ष श्रीकांत राय ने बताया कि घायल के पिता प्रेमसागर तिवारी की तहरीर पर पंकज बैसवार, अखिलेश सिंह, अंकित सिंह, प्रमोद गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, सत्यांश शेखर मिश्रा, दीपक पंडा, सनी पटेल, राजेश गुप्ता के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed