{"_id":"b7a0ad4f6189fa71e8b367ad91c42204","slug":"radhakrishnan-s-determination-to-follow-the-path-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधाकृष्णन के मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधाकृष्णन के मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 04 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर जिले भर के विद्यालयों और महाविद्यालयों में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
मौके पर मौजूद शिक्षक, शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उनके मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प दोहराया।
संत कीनाराम पीजी कालेज, संत कीनाराम महिला पीजी कालेज एवं संत कीनाराम सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर विविध आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि प्राचार्य एवं निदेशक डा. गोपाल सिंह ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस मौके पर निदेशक डा. गोपाल सिंह ने कहा कि बदलते परिवेश में शिक्षा को जनकल्याण से जोड़कर चलाने का जो कार्य हमारे शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।
विज्ञापन
कहा कि शिक्षित समाज ही निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसरित हो सकता है। पुरातन काल से ही शिक्षकों का समाज में एक विशेष स्थान है।
इस अवसर पर एससी श्रीवास्तव, डा. रविन्द्र प्रसाद मौर्या, डा. सुषमा सिंह, डा. देवेन्द्र लाल, हरीश सिंह, योगेश सिंह, प्रशांत, आरएन सिंह मौजूद रहे। दी आर्यन्स एकेडमी संतनगर रावर्ट्सगंज में घोरावल विधायक रमेश चंद्र दुबे ने पौधरोपण किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक ही देश को महान बनाता है। विद्यालय के शिक्षकों आशीष उपाध्याय, सुषमा पांडेय, रीतु चौबे, सुमन जायसवाल, सुकृति शर्मा, बृजेश पांडेय, चन्द्रमोहन, उमाकान्त दूबे, जयप्रकाश, स्वाती, प्रतिमा, नेहा, हिमांशु श्रीवास्तव को विधायक ने सम्मानित किया ।
इस मौके पर विमल जालान, रामगोपाल गोयल, राकेश शरण आदि रहे। सनबीम स्कूल राबर्ट्सगंज मे शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया ।
शुभारम्भ डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। विद्यालय के निदेशक मुकेश सिहं एवं संदीप चौरसिया ने संयुक्त रूप से सभी शिक्षकों को बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। पं. विद्याधर इंटर कालेज कबरी में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस मनाया गया।
इस मौके पर प्रबंधक धर्मवीर तिवारी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य राधिका तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, योगेंद्र पांडेय, अशोक पाठक, राजू प्रसाद आदि रहे।